JPSC Controversy: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, हेल्थ ठीक होने पर प्रोटेस्ट में होंगे शामिल

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन,  हेल्थ ठीक होने पर प्रोटेस्ट में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा 10 दिनों से हजारों छात्र धरने पर बैठे हैं, एक ही मांग है CBI जांच, सरकार बच्चों से संवाद नहीं करने गई, JPSC में भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद के बाद जेपीएससी को लेकर बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का JPSC विवाद और छात्रों के विरोध पर कहना है कि 10 दिनों से हजारों छात्र धरने पर बैठे हैं, एक ही मांग है CBI जांच, सरकार का एक भी अधिकारी उन बच्चों से संवाद नहीं करने गया। बच्चों ने त्रिपाल लगाने का प्रयास किया तो प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। कितना अमानवीय चेहरा झारखंड सरकार का है। वहां के आंदोलित छात्र बर्गर पिज्जा नहीं खा रहे हैं वहीं बनाकर माड़ भात खा रहे हैं और CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा वो छात्र हैं उनकी मांग जायज है कि पिछले 7-8 साल में JPSC में भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार हुआ है। जो झारखंड के बच्चें हैं वे नौकरी नहीं कर पा रहे हैं, उनको नौकरी नहीं मिल पा रही है इसके लिए लगातार आंदोलन चल रहा है, कोई भी व्यक्ति संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। उनके राज्य में पेपर लीक का मामला है, JPSC के मेंबर कांग्रेस और JMM के सदस्य हैं।

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर कहा, हम झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़े हैं। मैंने उन्हें अपने सपोर्ट का भरोसा दिया है और कहा है कि वे अपना प्रोटेस्ट जारी रखें। जैसे ही मेरी हेल्थ ठीक होगी, मैं वहां जाऊंगा।

Created On :   3 Aug 2026 4:08 PM IST

Tags

Next Story