झारखंड छात्र आंदोलन: कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन को दिया समर्थन, अभिजीत दीपके ने सरकार से की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन को दिया समर्थन, अभिजीत दीपके ने सरकार से की अपील
झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजील और अन्य एग्जाम में हुई कथित तौर पर गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन मिल गया है।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजील और अन्य एग्जाम में हुई कथित तौर पर गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन मिल गया है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसकी पुष्टि की है और कहा, "मैंने झारखंड में जेपीएसएसी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों से बात की है। सीजेपी झारखंड के सभी स्टूडेंट के साथ खड़ा है।"

दीपके ने सरकार से की अपील

अभिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्स पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया, "उनकी मांगों का समर्थन करता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि हेमंत सोरेन सरकार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करे। साथ ही सरकार से उनसे बातचीत करने और उनकी बातें सुनने का आग्रह किया है।"

शांतिपूर्ण तरीके से विरोध

न्यूज एजेंसी ANI ने प्रदर्शनकारियों के हवाले से बताया कि झारखंड प्रदेश एक ऐसी जगह है, जहां पर स्टूडेंट्स शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि देश के अन्य हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन का तरीका अलग ही देखा गया है। इस प्रदेश की मिट्टी ही कुछ अलग है। प्रदर्शकारी आगे कहते हैं कि प्रदेश सरकार से यही आग्रह किया जा रहा है कि वह छात्रों की बात हर हाल में सुने।

सरकार से प्रदर्शनकारियों ने की अपील

प्रदर्शनकारी कहते हैं, "बातचीत करना एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी है। इसलिए हम सरकार से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि वह आगे आए और हमारे साथ चर्चा करें। चाहे वह जेपीएसएसी, जेएसएससी या ब्लैकलिस्टेड कंपनी टीडीएल से जुड़े हों। पिछली सभी एग्जाम को तुरंत रद्द किए जाने चाहिए। इसके अलावा उन अवधियों के दौरान हुई किसी भी गड़बड़ी के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता होना चाहिए।"

Created On :   2 Aug 2026 11:56 PM IST

Tags

Next Story