Anti PM Modi Remarks: 'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी का किया शुक्रियादा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत और अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने रविवार को पीएम का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के माफ करने के फैसले ने उनकी बेटी को नया जीवन दिया है। समाचार एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए लड़की की मां ने कहा कि वह हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करती हैं, क्योंकि उन्होंने बदला लेने के बजाय माफी का रास्ता चुना।
यह भी पढ़े -मानसून सत्र में विपक्ष का जवाब देने के लिए सरकार तैयार, सदन में होनी चाहिए सार्थक चर्चा केशव मौर्य
पीएम मोदी का किया शुक्रियादा
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक ऐसे बच्चे को माफ करके अपनी महानता दिखाई है, जिसने उनके खिलाफ बेहद गलत और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और उन्होंने उनकी बेटी को सबसे बड़ा उपहार दिया है, जो जीवनदान के समान है। मां ने कहा कि उनकी बेटी के लिए यह एक तरह से नया जन्म है।
यह भी पढ़े -बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले एनडीए का प्रशांत किशोर पर पलटवार, कहा-हार के डर से कर रहे नाटक
पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर कही ये बात
PM नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने उनकी बेटी को माफ करके बहुत बड़ा काम किया है और अब उनकी एक ही विनती है कि वह उनकी बच्ची को गोद ले लें। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी को नया जीवन मिला है। मां का कहना था कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह का फैसला लिया, उससे उनकी बेटी का भविष्य बच गया। उन्होंने कहा कि वह इस उपकार को कभी नहीं भूल सकतीं और इसके लिए हमेशा प्रधानमंत्री की आभारी रहेंगी। बातचीत के दौरान लड़की की मां ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म बंद कर दिए जाने चाहिए क्योंकि कम उम्र के बच्चे आसानी से गलत संगत और गलत विचारों के प्रभाव में आ जाते हैं। उन्होंने मांग की कि बच्चों के लिए इंस्टाग्राम बैन कर दिया जाए ताकि वे इस तरह की घटनाओं से दूर रह सकें।
Created On :   2 Aug 2026 5:55 PM IST








