मानसून सत्र: सरकार ने विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप, कांग्रेस और सपा के लोग ही पेपर लीक में लिप्त

सरकार ने विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप, कांग्रेस और सपा के लोग ही पेपर लीक में लिप्त
सत्तारूढ़ पार्टी के नेता ने कहा कड़ा कानून बन जाएगा तो लीक में लिप्त लोगों कैसे बचा पाएंगे। उन्हें बचाने के लिए ये लोग चिंतित हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल सोमवार 3 अगस्त से शुरु होने जा रहा है। विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। उससे पहले सरकार ने विपक्ष कई हमले किए है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा के मानसून सत्र पर कहा विधानसभा के सत्र का सभी लोगों को इंतजार रहता है। यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है, हम यह चाहते हैं कि विपक्ष अपने मुद्दे सदन में लाए और सरकार उनका जवाब देने के लिए तैयार है। चर्चा सार्थक हो और सदन का समय बर्बाद ना हो, यही हमारी अपेक्षा है और अपील भी है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र पर कहा सरकार पूरी तरह तैयार है। अनुपूरक बजट लाने के लिए सरकार ये सत्र बुला रही है। विपक्ष पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा वे हर सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी करते हैं लेकिन सदन में जब सरकार चर्चा के लिए तैयार होती है तब सदन छोड़कर भाग जाते हैं। कांग्रेस और सपा के लोग ही पेपर लीक में लिप्त हैं, कड़ा कानून बन जाएगा तो उन्हें कैसे बचा पाएंगे। उन्हें बचाने के लिए ये लोग चिंतित हैं।

Created On :   2 Aug 2026 5:51 PM IST

Tags

Next Story