MP BJP News: CM मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष की अहम बैठक, पार्टी आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार करने पर मंथन

CM मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष की अहम बैठक, पार्टी आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार करने पर मंथन
मध्य प्रदेश भाजपा संगठन राज्य में कई अहम कार्यक्रमों की योजना बना रहा है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आयोजनों को लेकर लंबी चर्चा की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा संगठन राज्य में कई अहम कार्यक्रमों की योजना बना रहा है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आयोजनों को लेकर लंबी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। इस मौके पर पार्टी की तरफ से राज्यभर में अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

उम्मीद है कि इस बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों पर बातचीत की है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। हालांकि, इस मीटिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Created On :   22 Sept 2026 12:29 AM IST

Tags

Next Story