विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा का आप सरकार पर निशाना, पंजाब को नशा मुक्त करना बीजेपी का संकल्प

भाजपा का आप सरकार पर निशाना, पंजाब को नशा मुक्त करना बीजेपी का संकल्प
भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा ये कोई सियासी यात्रा नहीं, गौरव भाटिया ने कहा पंजाब की धरती से ‘सूर्य अस्त, भगवंत चिट्टा मस्त, आप सरकार में शिकायत करने वालो कार्रवाई होती है, ड्रग्स कारोबारियों पर नहीं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले बीजेपी की ओर से प्रदेश में नशा मुक्ति यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में बीजेपी नेता आप सरकार पर निशाना साध रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया पंजाब पहुंचे , वो सबसे पहले तख्त श्री दमदमा साहिब माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान पूनिया ने कहा हम एक अच्छे कारण से ये यात्रा निकाल रहे हैं इस संकल्प के साथ में, इस प्रतिबद्धता के साथ में कि पंजाब से नशे को खत्म करेंगे और गृह मंत्री ने कहा कि केवल पंजाब नहीं पूरे देश से 2029 में नशे को खत्म करेंगे। बीजेपी की नशा मुक्ति यात्रा 4000 किमी चलेगी और 117 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जाएंगी। बीजेपी नेता ने कहा हमारी यात्रा से आप को तकलीफ है, आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा वो नशे के समर्थन में है। हम नशे के खिलाफ है, लोगों को हम भरोसा दिला रहे है। संकल्प यात्रा के साथ पंजाब में नशे को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा ये कोई सियासी यात्रा नहीं है। आम आदमी की सरकार के जाने का कारण नशा ही होगा।

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा हमारी पार्टी ने संकल्प लिया है कि पंजाब को नशा-मुक्त करना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब की धरती पर नशा-मुक्ति यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा सुनिश्चित करेगी कि पंजाब की धरती से ‘सूर्य अस्त, भगवंत चिट्टा मस्त’ इसको उखाड़कर फेंका जाए।

उन्होंने आगे कहा हमारे भाई जग्गा सिंह ने जब पंजाब में नशे और ड्रग्स का मुद्दा उठाया तो भगवंत सरकार ने इन पर कार्रवाई की, उन्हें धमकाया गया और मारा-पीटा गया। यह भी पढ़े -संगरूर में युवक ने डीसी कार्यालय के बाहर कथित तौर पर जहर निगला, कांग्रेस ने पंजाब सरकार को घेरा

Created On :   21 Sept 2026 2:36 PM IST

Tags

Next Story