West Bengal Politics: कुर्मी समाज के लिए CM सुवेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा, UCC को लेकर कही ये बात

कुर्मी समाज के लिए CM सुवेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा, UCC को लेकर कही ये बात
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कुर्मी समाज को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में कुर्मी समुदाय के सदस्यों के खिलाफ पिछली सरकार की ओर से दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कुर्मी समाज को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में कुर्मी समुदाय के सदस्यों के खिलाफ पिछली सरकार की ओर से दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। न केवल इतना बल्कि, सीएम ने यूसीसी के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कुर्मी समुदाय के प्रतिनिधियों के अनुरोध पर उन्हें यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गया था।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कुर्मी समुदाय के लिए किया बड़ा ऐलान

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पुरुलिया के कराडी मैदान में आयोजित भव्य कुर्मी करम उत्सव को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया। समुदाय ने सितंबर 2025 में जिले में अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इसके अलावा अधिकारी ने कहा है कि आंदोलन के दौरान पिछली सरकार की तरफ से कुर्मी समुदाय के लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मामले वापस लिए जाएंगे।

बता दें, सीएम सुवेंदु पुरुलिया-1 ब्लॉक के चकलटोर ग्राम पंचायत इलाके में कर्म पर्वतिया महाजारुया में कुर्मी समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि पिछली सरकार ने कुर्मी समुदाय में फूट डालने के अलावा कुछ नहीं किया है। अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। इसके बजाय विरोध प्रदर्शनों के दौरान लोगों के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल किया है। पिछली सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। वे यहां के लोगों से झूठ बोलते रहे। समुदाय के सदस्यों के बीच फूट डालकर उन्हें देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग करने की कोशिश की। आंदोलन के दौरान पुलिस का इस्तेमाल किया।

आठवी अनुसूची में कुर्माली और राजबंशी भाषाएं होगी शामिल

इतना ही नहीं, बल्कि सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में सत्ता में आई बीजेपी, अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की तरफ से किए वादों को पूरा करेगी। उन्होंने पद संभालने के बाद से कुर्मी समुदाय के लिए अपनी सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया है। सीएम ने कहा कि हमने इस साल के बजट में आपके विकास के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। आने वाले दिनों में यह राशि बढ़ाई जाएगी। हम संविधान की आठवीं अनुसूची में कुर्माली और राजबंशी भाषाओं को शामिल करना भी सुनिश्चित करेंगे।

Created On :   21 Sept 2026 1:28 AM IST

Tags

Next Story