विधानसभा चुनाव 2027: यूपी में चुनाव से पहले नियुक्तियों पर सियासत, जानिए पक्ष- विपक्ष के सियासी हमले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले यहां नौकरियों से लेकर कानूनी व्यवस्था पर खूब सियासी बयानबाजी हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि हमने उपद्रवग्रस्त उत्तर प्रदेश को उत्सवपूर्ण प्रदेश के रूप में बदला है। कर्फ्यू मुक्त और माफिया मुक्त प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश की छवि को प्रस्तुत किया है, जब आप अच्छा करते हैं, तो आपके खिलाफ कितना भी कोई नकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करता हो, वो कभी सफल नहीं हो सकता, आज कोई भी किसी बेटी को छेड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता, अगर कोई ऐसा करेगा तो उसे मालूम है कि अंजाम क्या होगा?
योगी सरकार में शामिल मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा यह अच्छी बात है कि अखिलेश यादव प्रेस वार्ता करें, 2012 से पहले इसी समाजवादी पार्टी के लोग बोलते थे कि हम सत्ता में आएंगे तो अंबेडकर पार्क को गिराकर शौचालय बनाएंगे, अगर बीजेपी के नेता नहीं होते तो गेस्ट हाउस कांड में समाजवादी पार्टी के गुंडे बसपा चीफ मायावती को मार देते कि यहां पर अंबेडकर की विचारधारा नहीं चलेगी।
राजभर ने आगे कहा वो आज प्रेस वार्ता करना चाहते हैं, महापुरुषों के नाम पर गरीबों, कमजोरों, पिछड़े, दलितों के उत्थान के लिए योजनाएं बनीं, उन योजनाओं को खत्म करने का काम सपा ने किया। अखिलेश ने दलितों के लिए सबसे बड़ा काम यह किया कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करके उन्होंने प्रदेश में लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया।
यह भी पढ़े -वाराणसी में नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू की मौत के साथ झारखंड में खौफ के एक बड़े चैप्टर का खात्मा
उत्तरप्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनके जमाने में जब नियुक्तियां होती थी, वो संदेह और विवाद के घेरे में रहती थी। सीएम योगी के जमाने में जब नियुक्तियां होती हैं तो पूरी तरीके से पारदर्शी प्रक्रिया के साथ न कोई सिफारिश, न बिरादरी और न ही पक्षपात। पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ नियुक्तियां हो रही हैं। जो लोग कार्यक्षमता रखते हैं, जो लोग योग्यता रखते हैं, उन्हीं लोगों को सिलेक्शन होता है।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा अब चुनाव नजदीक हैं, तो अब नियुक्ति पत्र बटेंगे, नई रिक्तियों की घोषणा होंगी, नई सुविधा देने की बात भी होगी लेकिन सच यह है कि पिछले 9.5 साल में कितने नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, यह सब जानते हैं। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है और यह किसी से छिपा हुआ नहीं है, जनता इस बात को जानती है, युवा रोजगार चाहता है।
Created On :   20 Sept 2026 6:05 PM IST









