DUSU चुनाव के नतीजों पर सियासी वार: सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, छात्रों की गूंज को बताया झूठ की गूंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। DUSU चुनाव के नतीजों पर सत्तारूढ़ एनडीए सरकार के नेता कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमलावर है। आपको बता दें DUSU चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने NSUI का सूपड़ा साफ कर दिया। JDU नेता राजीव रंजन ने कहा राहुल गांधी ने व्यवस्था और अंधभक्तों को लेकर जो बहुत सारी बातें कही हैं, यह उसका जवाब भी है। छात्र और नौजवान अब राहुल गांधी से निराश हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -DUSU चुनाव में ABVP को मिली जीत, राजीव शुक्ला ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'अगर एक साथ लड़े होते तो...'
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर वो एक कार्यक्रम में छात्रों के बीच जाते हैं, उस कार्यक्रम का नाम उन्होंने छात्रों की गूंज दिया है लेकिन उसमें वो झूठ बोलते हैं, भारतीय संस्कृति का भी अपमान करते हैं और श्रेष्ठ नेताओं का भी अपमान करते हैं, उन्होंने आगे कहा वे क्या चाहते हैं? वो प्रधानमंत्री मोदी की हर नीति के खिलाफ हैं। वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनको जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए, इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर छात्रों की गूज कार्यक्रम से छात्रों को बरगलाने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सांसद गांधी अशांति-अराजकता फैलाने का काम करते हैं।
यह भी पढ़े -डूसू चुनाव में हार के बाद उदित राज ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों पर उठाए सवाल, बोले- 'हाईकमान को ध्यान देने की जरूरत'
DUSU नतीजों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए कहा पूरे देश भर में झूठ की गूंज चारों तरफ चल रही थी। राहुल गांधी को सुनने के लिए कोई आने को तैयार नहीं है। दुबे ने आगे कहा वो 100 से ज्यादा चुनाव हार चुके हैं, कल देखा कि स्टैंड अप कॉमेडियन को लेकर इंदौर में घूम रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा एक दिन राहुल गांधी राखी सावंत के साथ मंच साझा करते हुए नजर आ जाएंगे क्योंकि लोग तो आते नहीं हैं।
बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी को लेकर कहा अभी दिल्ली छात्र संघ का चुनाव हुआ और दिल्ली छात्र संघ का चुनाव तय करता है कि देश के युवाओं का मन और मिजाज क्या है। कल जो नतीजे आए उसमें ABVP ने क्लीन स्वीप किया।
Created On :   20 Sept 2026 4:44 PM IST











