West Bengal Politics: उपचुनाव से पहले बंगाल में बड़ा सियासी ट्विस्ट, रेजीनगर के उम्मीदवार सैफुल इस्लाम गिरफ्तार

उपचुनाव से पहले बंगाल में बड़ा सियासी ट्विस्ट, रेजीनगर के उम्मीदवार सैफुल इस्लाम गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से भी एक उम्मीदवार की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम को शनिवार को पकड़ा। मामला 2021 के विधानसभा चुनाव के समय हुई दो गुटों की झड़प से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में सैफुल का नाम पहले से दर्ज था। सैफुल हुमायूं कबीर की अगुवाई वाली आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) से जुड़े हैं। उनकी गिरफ्तारी नंदीग्राम के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

पुलिस ने हुमायूं कबीर को भी भेजा नोटिस

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर को भी सोमवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का नोटिस दिया है। यह मामला 14 सितंबर को दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामला दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने की कथित साजिश से जुड़ा है। वहीं, रेजीनगर सीट खाली होने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। हुमायूं कबीर ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नवादा सीट अपने पास रखी थी। इसके बाद एजेयूपी ने रेजीनगर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है।

Created On :   20 Sept 2026 1:29 PM IST

Tags

Next Story