Delhi SIR News: दिल्ली CM रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल को EC ने जारी किया नोटिस, दस्तावेजों में सामने आई ये कमी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया जारी है। इसके तहत राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। इनके अलावा केजरीवाल के 4 सदस्यों को भी इस प्रकार का नोटिस जारी किया गया है। इनमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित और माता-पिता गोविंद राम केजरीवाल व गीता देवी का नाम शामिल है।
यह भी पढ़े -अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चलाया अभियान, 43 जगहों पर 40 लोगों की हुई पहचान
CM रेखा गुप्ता को क्यों भेजा नोटिस
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एसआईआर प्रक्रिया के तहत सीएम रेखा गुप्ता को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि उनके रिकॉर्ड में अभिभावक और रेखा गुप्ता के बीच की उम्र का अंतर 15 वर्ष से कम दर्ज होना बताया जा रहा है। इसी आधार पर आयोग ने यह कार्रवाई की है।
केजरीवाल समेत 110 मतदाताओं को भेजा नोटिस
बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली-40 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के हवाले से बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को आयोग ने नोटिस जारी किया है, जिसमें उनके समेत परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं।
इसके साथ बताया गया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के 'पार्ट-51, केजी मार्ग' के 110 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े -डूसू चुनाव 2026 एनएसयूआई ने काटा टिकट, फिर दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय चुनाव जीतकर दिखाया दम
इस मामले में AAP ने क्या कहा?
इस मामले में आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी ने सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया गया, "क्या इस देश में जो कुछ भी हो रहा है, वह सिर्फ परम प्रभु को खुश रखने के लिए हो रहा है? इलेक्शन कमीशन, यह कैसे संभव है कि तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल जी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम दिल्ली की मतदाता सूची से गायब हैं?"
Created On :   19 Sept 2026 8:47 PM IST












