मौसम अपडेट: बिहार-झारखंड से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, 21 राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 20 सितंबर को कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। यूपी और बिहार समेत करीब 21 राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। पूर्वी भारत में गरज के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों को खास सावधानी रखनी होगी। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर भी तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बता दें कि, बिहार के कई जिलों में 20 सितंबर को तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और बेगूसराय में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी है। पटना में दिन का तापमान करीब 35 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट
जानकारी के अनुसार, झारखंड के कई इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है। देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला और पलामू में भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव का पलटवार, शिक्षा और रोजगार के आंकड़े रखे सामने
बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का सिस्टम आगे चलकर और मजबूत हो सकता है। 21 सितंबर को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र गहरा हो सकता है। वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका असर बिहार और झारखंड के मौसम पर भी पड़ सकता है।
Created On :   20 Sept 2026 8:32 AM IST













