यूपी ATS का बड़ा ऑपरेशन: सुबह-सुबह वाराणसी में मुठभेड़, 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर

सुबह-सुबह वाराणसी में मुठभेड़, 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर
वाराणसी में यूपी एटीएस की मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत हो गई है। वह टीपीसी का कमांडर था और उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार सुबह-सुबह पुलिस और वॉन्टेड नक्सली कमांडर के बीच मुठभेड़ हुई है। रामनगर इलाके में हुई इस कार्रवाई के दौरान बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, टीम उसे रोकने की कोशिश कर रही थी तभी फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान घायल हुए बृजेश को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद झारखंड पुलिस ने भी उसकी मौत की पुष्टि की है।

वाराणसी में ऐसे हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि बृजेश अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की थी। आरोप है कि इसके बाद उसने पुलिस पर गोली चलाई। वहीं, पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगी हैं।

बृजेश पर था 30 लाख रुपये का इनाम

झारखंड पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू प्रतिबंधित टीपीसी का कमांडर था। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और एनआईए ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। यानी कुल इनाम 30 लाख रुपये था। एनआईए ने उसे कई मामलों में वांछित बताया था।

Created On :   20 Sept 2026 9:24 AM IST

Tags

Next Story