US Bill: 'धौंस जमाने वाले का करें प्रतिरोध', ट्रंप के हस्ताक्षर किए रूस-ईरान प्रतिबंध विधेयक पर कांग्रेस का पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी ने अमेरिकी विधेयक पर टिप्पणी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर साइन कर दिए हैं। इस पर कांग्रेस का कहना है कि किसी भी धौंस जमाने वाले व्यक्ति का मुकाबला करने के लिए सिर्फ एक ही तरीका है और वह है कि मजबूती से उसका प्रतिरोध करना है।
यह भी पढ़े -भारत डरेगा नहीं, रूस पर प्रतिबंध मामले में विदेश मंत्रालय अमेरिकी राजदूत को करे तलब पूर्व राजनयिक
रूस और ईरान के प्रमुख देश
ट्रंप ने प्रतिबंध लगाने के लिए जिस विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं, उसमें रूस और उसके प्रमुख ऊर्जा खरीदारों पर भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान है। रूस और ईरान के साथ प्रमुख ऊर्जा व्यापार करने वाले देशों में चीन और भारत शामिल हैं।
कांग्रेस ने ट्रंप के विधेयक पर क्या कहा?
समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ट्रंप की तरफ से हस्ताक्षर किए गए विधेयक को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया, "धौंस जमाने वाले का मुकाबला करने का सिर्फ एक ही तरीका है कि उसका मजबूती से प्रतिरोध करना है।"
यह भी पढ़े -अमेरिका ने डेनमार्क-ग्रीनलैंड के साथ किया सुरक्षा समझौता, ट्रंप बोले- 'मिला स्थायी नियंत्रण, बढ़ेगी सैन्य मौजूदगी'
ट्रंप ने इस विधेयक पर क्या दी प्रतिक्रिया?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक कार्यालय व्हाइट हाउस ने इस विधेयक को लेकर कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को प्रतिनिधि सभा के विधेयक एचआर 5334, लिंडसे ओ. ग्राहम रूस प्रतिबंध कानून, 2026 पर साइन कर इसे कानून का रूप दिया है।" कार्यालय ने आगे बताया, "यह कानून रूस पर वैधानिक प्रतिबंधों, टैरिफ और अन्य पाबंदियों को लागू करने और उनका दायरा बढ़ाने और ईरान पर लागू मौजूदा प्रतिबंधों का समय बढ़ाने का अधिकार देता है।"
अमेरिकी संसद से हुआ था पारित
अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान के खिलाफ लगाए जाने वाले प्रतिबंध से जुड़े विधेयक को बुधवार (16 सितंबर, 2026) को मंजूरी दे दी थी। इस बिल में रूस के नेतृत्व और एनर्जी सेक्टर के साथ-साथ मॉस्को के डिफेंस व्यापार में सहयोग करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने के लिए इसे लाया गया है।
Created On :   20 Sept 2026 12:34 AM IST












