राजस्थान समाचार: राहुल गांधी के आरोप पर बीजेपी नेताओं का पलटवार, कहा तोड़-फोड़ कांग्रेस की रणनीति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीजेपी पर लगाए गए पार्टी चोरी के आरोप पर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसे लेकर बीजेपी नेता कांग्रेस पर जमकर हमलावर है।
आपको बता दें कांग्रेस नेता ने टीएमसी, शिवसेना और एनसीपी के तोड़ने का आरोप बीजेपी पर लगाया। कांग्रेस द्वारा खरीद-फरोख्त के आरोप पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा गहलोत साहब ने 2018 की सरकार में और उससे पहले 2008 की सरकार में दोनों बार बहुजन समाज पार्टी के विधायकों को जिस तरह से मैनेज किया था, ये पूरा राजस्थान जानता है। इस दौरान शेखावत ने कांग्रेस को लेकर जिनके घर कांच के होते हैं, उनको दूसरे पर पत्थर फेंकने से पहले सोचना चाहिए, आपकी जानकारी के लिए बता दें राजस्थान में दोनों बार कांग्रेस ने बीएसपी के विधायकों को अपनी पार्टी में विलय कर लिया था। इससे बीएसपी को बार -बार वहां उभरने में अधिक चुनौती का सामना करना होता है।
शेखावत के बाद राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कांग्रेस की तोड़-फोड़ की रणनीति रही है, हमारी पार्टी ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं करती।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने TMC चिह्न पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कहा 1952 से लेकर 1969 तक, जब तक पार्टी नहीं टूटी तो उस पार्टी का चिन्ह क्या था, जोड़ा बैल था। उनकी दादी प्रधानमंत्री थी और नाम बदलकर कांग्रेस इंदिरा हो गया ना? कांग्रेस इंदिरा होने के बाद उनका चुनाव चिन्ह गाय और बछड़ा हो गया। हमेशा (चुनाव चिन्ह) फ्रिज होते रहता है। ये कौन सी नई बात है? इस दौरान बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी को नए और अच्छे ट्यूशन मास्टर की क्लास लेने की जरुरत बताया। सांसद दुबे ने पुरानी जानकारी देने के चलते जयराम रमेश समेत कई नेताओं की उम्र का हवाला देते हुए उन्हें उम्रदराज कहा।
Created On :   19 Sept 2026 4:31 PM IST












