इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से भाजपा परेशानः दिग्विजय सिंह

इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से भाजपा परेशानः दिग्विजय सिंह
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार शाम 5 बजे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत छात्रों संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले इंदौर में भाजपा ने पोस्टर लगाए हैं, जिसमें राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है। इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर परेशान है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में 2.5 लाख से अधिक छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

इंदौर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार शाम 5 बजे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत छात्रों संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले इंदौर में भाजपा ने पोस्टर लगाए हैं, जिसमें राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है। इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर परेशान है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में 2.5 लाख से अधिक छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी का इंदौर में हार्दिक स्वागत है। 'छात्रों की गूंज कार्यक्रम' में मध्य प्रदेश के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं, क्योंकि वे सभी इस सरकार से नाखुश और परेशान हैं। वे पेपर लीक और शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, "आज का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। यह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है। राहुल गांधी युवाओं, खासकर भारत के छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। छात्रों का मानना ​​है कि भारत में कोई ऐसा व्यक्ति है जो उनके अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रहा है और उनके अधिकारों के लिए लड़ रहा है। पूरे भारत में जहां भी ऐसे कार्यक्रम हुए हैं, गया, गुना, पुणे, कोटा और देहरादून समेत कई जगहों पर हजारों छात्रों ने अपनी मर्जी से हिस्सा लिया है। इंदौर में होने वाला कार्यक्रम इन सभी में सबसे बड़ा होगा। इंदौर छात्रों का केंद्र है और छात्र अपनी मर्जी से रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। अब तक लगभग 2.5 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।"

वहीं, उज्जैन में भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, "पीएम मोदी का यह कहना सही है कि ये लोग 'फूफा' जैसे हैं। शादी में फूफा बिना किसी वजह के नाराज़ हो जाते हैं, कभी कहते हैं कि सब्ज़ी में नमक कम है, तो कभी कहते हैं कि मिठास कम है। ठीक वैसे ही, कांग्रेस की संसदीय समिति में जब बैठक होती है, तो पी. चिदंबरम के बेटे, मनीष तिवारी या गोगोई हों, उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं होता। जब भी सरकार या पीएम मोदी कोई अच्छा काम करते हैं, तो वे उस पर सवाल उठाने की कोशिश करते हैं। वे सिर्फ विरोध करते हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और जैसा कि कहावत है- खिसियानी बिल्ली खंभे पर पंजे मारती है।"

बता दें कि इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने क्षेत्रीय पार्क के सामने लगभग 12,000 वर्ग मीटर जमीन 17 से 19 सितंबर तक के लिए अस्थायी पट्टे पर ली है।

इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैं 19 सितंबर को छात्रों से मिलने, आपकी बात सुनने और आपसे बात करने के लिए इंदौर आ रहा हूं। अगर आप या आपके अपने शिक्षा व्यवस्था के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं, 'छात्रों की गूंज' आपकी सामूहिक आवाज है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Sept 2026 3:25 PM IST

Tags

Next Story