'हनुमान अंश' के भक्ति गीत ने मचाया धमाल, गायक साधु तिवारी बोले-इतनी सफलता की उम्मीद नहीं थी

हनुमान अंश के भक्ति गीत ने मचाया धमाल, गायक साधु तिवारी बोले-इतनी सफलता की उम्मीद नहीं थी
फिल्म 'हनुमान अंश' के भक्ति गीत 'जब जिद पर आ गईं पार्वती' को लोगों की तरफ खूब प्रशंसा मिल रही है। भक्ति गीत के गायक साधु तिवारी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म के चलने उम्मीद तो सभी को थी, लेकिन इतना कमाल करेगी ये किसी को नहीं पता था।

ग्वालियर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म 'हनुमान अंश' के भक्ति गीत 'जब जिद पर आ गईं पार्वती' को लोगों की तरफ खूब प्रशंसा मिल रही है। भक्ति गीत के गायक साधु तिवारी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म के चलने उम्मीद तो सभी को थी, लेकिन इतना कमाल करेगी ये किसी को नहीं पता था।

उन्होंने कहा, "फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद भी जा रहा है। चूंकि फिल्म पूरे मन से तैयार की गई थी, तो कहीं-न-कहीं उम्मीद तो थी कि इसे पसंद किया जाएगा, लेकिन इतनी चलेगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था।"

उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा, "संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है, फिर चाहे वह किसी का भी हो। अगर आप छोटी-सी दुकान भी खोलेंगे तो उसे चलाने में भी समय और पूरा संघर्ष लगेगा ही। मेरा मानना है कि जब आप अपने मन का काम करते हैं, तो उस दौरान मुश्किल वक्त आते हैं। पीढा होती है, जो कि असल में आनंद होती है और इसी तरह सब कुछ चलता रहता है।"

उन्होंने बताया कि वे शुरुआत से ही संगीतकार ही चाहते थे, लेकिन बीच में जरूरत के लिए कुछ काम करने पड़े थे। मैं पहले भी काफी प्रोजेक्ट किए हैं और आगे भी लाइन पर लगे हुए हैं, जो आना बाकी हैं। आपको उन प्रोजेक्ट के बारे में आगे पता चल जाएगा।"

सिंगर साधु तिवारी ने बातचीत को भक्ति गीत 'जब जिद पर आ गईं पार्वती' गाकर खत्म की। फिल्म 'हनुमान अंश' का एक और भक्ति गीत 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' को पसंद किया जा रहा है। साथ ही इसके गायक सुनील लोधी को भी काफी पहचान मिली है।

गायक ने हाल ही में गाजियाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह फिल्म हिट होगी, क्योंकि वह बचपन से ही यह भक्ति भजन गुनगुनाते रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से भविष्य में ऐसे और भी दिल को छू लेने वाले भजन गाने का वादा किया।

उन्होंने कहा, "मुझे बॉलीवुड से गाना गाने के काफी ऑफर भी मिल रहे हैं और मैं दर्शकों के लिए अच्छे अच्छे गाने लेकर आउंगा। फिल्म तो मेरे हनुमान जी की कृपा से हिट हुई है और मैं दर्शकों को इसी तरह से फिल्म और उसके गाने को सपोर्ट करते रहें ताकि हमारे माता-पिता भी देख सकें और सुन सकें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Sept 2026 3:24 PM IST

Tags

Next Story