भारत की रफ्तार और विकास से अमेरिका घबराया, इसलिए लगा रहा टैरिफः केदार गुप्ता

भारत की रफ्तार और विकास से अमेरिका घबराया, इसलिए लगा रहा टैरिफः केदार गुप्ता
भाजपा नेता केदार गुप्ता ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 100 फीसदी टैरिफ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए वेतन दान करने, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा पर टिप्पणी सहित राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी राय रखी।

रायपुर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता केदार गुप्ता ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 100 फीसदी टैरिफ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए वेतन दान करने, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा पर टिप्पणी सहित राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी राय रखी।

भारत-चीन संबंधों में स्थिरता पर भाजपा नेता केदार गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "अमेरिका भारत की रफ्तार और विकास से घबराया हुआ है और भारत पर दबाव बनाना चाहता है। इससे पहले भी जब 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया था, तब भी भारत आगे बढ़ा और भारत की जीडीपी ग्रोथ सबसे ज्यादा रही। अमेरिका कितना भी टैरिफ लगाए, भारत लड़कर आगे निकल जाएगा। भारत युवाओं का देश है और हम अपनी क्षमता को समझ चुके हैं।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी सैलरी से 6.35 लाख का दान देने पर केदार गुप्ता ने कहा, "भाजपा का मुख्य सिद्धांत और विचारधारा यह सुनिश्चित करना है कि समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचें। पार्टी के नेताओं ने इसे साबित किया है और 'सेवा संकल्प अभियान' चल रहा है। इस अभियान के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई यह राशि निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।"

ममता बनर्जी द्वारा अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर भाजपा नेता ने कहा, "ममता बनर्जी को कानूनी लड़ाई लड़ने का पूरा अधिकार है लेकिन यह तय है कि उनकी पार्टी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। यह परिणाम ममता बनर्जी के पूर्व में किए गए कर्मों का नतीजा है।

राहुल गांधी ने बयान दिया है कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों को खत्म कर रही है। इस पर केदार गुप्ता ने कहा, "कर्म के आधार पर भविष्य तय होता है। कांग्रेस अपने आप टूटती रहती है। इंदिरा गांधी के जमाने में भी कांग्रेस टूटी थी। राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Sept 2026 4:25 PM IST

Tags

Next Story