DUSU Election News: 'DUSU में Gen-Z का नया संदेश', CJP ने निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन की रिकॉर्ड जीत पर सरकार को दी नसीहत!

DUSU में Gen-Z का नया संदेश, CJP ने निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन की रिकॉर्ड जीत पर सरकार को दी नसीहत!
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (DUSU) चुनाव पर प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (DUSU) चुनाव पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास का कहना है कि इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन की जीत हुई है और उन्हें जेन-जी ने जिताया है। उसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। वह आगे बताते हैं कि दीपांशु की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वे निर्दलीय प्रत्याशी होने के बाद भी रिकॉर्ड मतों के अंतर से विजयी हुए हैं।

सरकार को दी नसीहत

सीजेपी प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि DUSU चुनाव में इस बार Gen-Z की असली कहानी निकलकर सामने आई है। जिसे उन्होंने बदलते दौर की निशानी कहा है। यह भी कहा कि सालों की कड़ी मेहनत के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने डूसू चुनाव में अब तक के सबसे ज्यादा वोट हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बताया कि जेन-जी ने एक निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देकर इतिहास बना दिया है। उन्हें उम्मीद है कि इस परिणाम के गहरे मायने हैं। साथ ही सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोगों को इन संकेतों को समझ लेना जरूरी है।

दीपांशु शौकीन ने कितने वोटों से जीता चुनाव?

डूसू चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके नतीजे शनिवार (19 सितंबर) को जारी हुए थे। इस दौरान दीपांशु शौकीन ने कुल 60,854 वोट हासिल कर इस पद पर पहले स्थान पर रहे। उनके अलावा इशू मौर्या को 16,910, वीर चतरथ को 4,313 और अरण्य सिंह राठौड़ को 2,274 मतों से संतुष्ट रहना पड़ा। डूसू के तीन अन्य प्रमुख पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों ने कब्जा किया। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह ने जीत हासिल की है।

जीत पर दीपांशु शौकीन की टिप्पणी

चुनाव जीतने के बाद दीपांशु शौकीन ने बताया, "बहुत अच्छा लग रहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुझ पर भरोसा जताया और उस भरोसे पर मैं खरा उतरूंगा। उनके हकों की लड़ाई लड़ूंगा।"

Created On :   20 Sept 2026 4:52 PM IST

Tags

Next Story