BJP दीया अभियान: 'हर महीने किराए की चिंता, बेघर होने का डर', छात्राओं की परेशानी पर राहुल गांधी का PM मोदी से बड़ा सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीया जलाने वाले अभियान पर राहुल गांधी ने हमला किया है। उनका कहना है कि सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, लेकिन छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण पर पैसा खर्च नहीं किया जा रहा है। राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उनके सामने एक छात्रा ने यह बात रखी थी।
यह भी पढ़े -तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
'सुरक्षित रहने पर होते हैं लाखों खर्च'
इस कार्यक्रम के बाद रविवार (20 सितंबर) को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया, "सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा। गांव से पढ़ने शहर आई। हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है। सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं।"
आवास भत्ते पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता का कहना है, "हर महीने किराए की चिंता और बेघर होने के डर, इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है। कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं। सिर्फ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है। और आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी जी, उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?"
यह भी पढ़े -'कांग्रेस पार्टी कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी...', राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़क उठी बीजेपी
उन्होंने आगे बताया, "छात्राओं के सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं। हर महीने किराए की चिंता और बेघर होने के डर, इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है। कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं। आवास भत्ता महंगाई के साथ बढ़ता नहीं और ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।"
छात्रों की व्यवस्था पर दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने बताया, "यह व्यवस्था क्या है, छात्र क्या होता है, और उसे व्यवस्था कैसे दबा रही है? छात्र के भविष्य को व्यवस्था चुनौती दे रही है। युवा देश के भविष्य हैं और युवा के बगैर कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता है। छात्र के अंदर अलग-अलग गुण होते हैं। छात्र में सबसे बड़ा गुण सवाल पूछने का होता है। छात्र प्राकृतिक तौर पर सवाल पूछते हैं और जिज्ञासु होते हैं, अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछते हैं। छात्र मोहब्बत-पसंद होते हैं, वे नफरत नहीं करते हैं, एक-दूसरे से प्यार से बर्ताव करते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। उनमें मानवता की भावना होती है।"
Created On :   20 Sept 2026 3:56 PM IST











