West Bengal News: इंडिया गठबंधन के बीच बढ़ी तकरार! कल्याण बनर्जी ने अधीर चौधरी पर लगाए बड़े आरोप

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेता को भाजपा का आदमी बता दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संपर्क में ममता बनर्जी हैं। इस वजह से उन्होंने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया है। उन्होंने आगे बताया कि लेकिन उनके (राहुल गांधी) नेता अधीर रंजन चौधरी उनके (ममता बनर्जी) के खिलाफ हैं।
इंडिया गठबंधन पर क्या दी प्रतिक्रिया
टीएमसी सांसद ने इंडिया गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, "इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। गठबंधन में शामिल सभी दल मिलकर काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते एक बैठक में ममता बनर्जी ने कांग्रेस का समर्थन करने को कहा था। लेकिन उनकी तरफ से किसी तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई। राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं। वह भी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं। हमने अपनी सीट नंदीग्राम भी एक तरह से कांग्रेस को दी है। जब हमारे उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया है, तब से हम कांग्रेस को समर्थन कर रहे हैं। यह सारा विवाद शुभेंदु अधिकारी से हमारे उम्मीदवार की मुलाकात के बाद हुआ है। इसलिए हम नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।"
कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
कल्याण बनर्जी का कहना है, "समस्या की जड़ अधीर रंजन चौधरी हैं। वह सिर्फ ममता बनर्जी के खिलाफ हैं। वह न तो सीपीएम के खिलाफ हैं और न ही बीजेपी के खिलाफ हैं। वो ही एक ऐसे इंसान हैं, जो चाहते थे कि बीजेपी बंगाल में अपनी सरकार बनाए। इस तरह के लोग ही समस्या पैदा कर रहे हैं। खासकर वेस्ट बंगाल कांग्रेस के कुछ लोग। लेकिन मुझे यकीन है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन बचा रहे। राहुल गांधी तृणमूल कांग्रेस के साथ काम करना चाहते हैं। लेकिन अधीर रंजन चौधरी नहीं चाहते। मैं कह चुका हूं, वह बीजेपी के आदमी हैं और वह चाहते थे कि बीजेपी बंगाल में होनी चाहिए।"
Created On :   20 Sept 2026 10:29 PM IST











