UP Assembly Election: बाबा साहब की मूर्ति पर सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अलिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर दावा किया है। इसको लेकर सियासी पारा हाई है। इस दावे पर राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग एक बार अपने अंदर झांक कर देखें।
सपा के राज में गुंडागर्दी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि बाबा साहब की कई प्रतिमाओं को खंडित करने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था। उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि गोमती नगर में बहन जी की मूर्ति को किसने तोड़ा था? उन्होंने बताया कि इसे भी सपा के गुंडों ने तोड़ा था। उन्होंने सपा के लोगों को मूर्ति भंजकों के गिरोह का सरगना बताया है।
'सपा हमेशा रहेगी सत्ता से बाहर'
यूपी डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि देश के दलितों में जितना अत्याचार हुआ है, उससे ज्यादा तो सपा सरकार में हुआ था। उन्होंने आगे दावा करते हुए बताया कि अब सपा की राज्य की सरकार में वापसी कभी नहीं होने वाली है। भाजपा सरकार में राज्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। और इन क्षेत्रों में लगातार काम हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -मायावती का बड़ा ऐलान, आकाश और उनकी बहिन दीपिका की बीएसपी में नो एंट्री, ईशान को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर क्या कहा?
भाजपा नेता आगे बताते हैं कि यूपी में साल 2017 से अब तक प्रति व्यक्ति की आय तीन गुनी हुई है। साथ ही बताया कि राज्य का बजट भी तीन गुना हुआ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का क्या स्टैंड रहा है। इसके अलावा उन्होंने इंदौर में आयोजित हुए राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उनकी मांग पर हुई मिमिक्री पर कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां की मिमिक्री कराई है, जो बेहद ही निंदनीय है। साथ ही कहा कि मां का वही स्थान होता है, जो भगवान का होता है।
Created On :   20 Sept 2026 9:22 PM IST










