MP News: रिश्वत की शिकायत पर शिवराज सिंह का बड़ा एक्शन, कृषि मंत्रालय के अधिकारी पर गिरी गाज, तुरंत किया सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक शिकायत के बाद अपने मंत्रालय के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। कृषि मंत्रालय में विपणन अधिकारी के पद पर तैनात अनुराग को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का बताया जा रहा है। यहां निरीक्षण के दौरान अधिकारी पर वेयरहाउस संचालकों से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़े -चिराग पासवान ने टीएमसी के टूटने को पार्टी का अंदरुनी मामला बताया, मजूमदार ने कहा ममता बनर्जी की पार्टी की एक्सपायरी डेट आ चुकी है
क्या है आरोप?
आरोप है कि सब्सिडी की रकम जारी करने के बदले शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख रुपये और श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये मांगे गए थे। मामले की शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री तक पहुंची थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Created On :   21 Sept 2026 9:53 AM IST












