MP News: सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार उठा रही है अहम कदम

सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार उठा रही है अहम कदम
IT पार्क एवं इंजीनियरिंग कैंपस के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और कौशल विकास के मिलेंगे नए अवसर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा हमारी सरकार निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सीएम ने आगे कहा IT पार्क एवं इंजीनियरिंग कैंपस के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने इस दौरान मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों को लेकर कहा हमारी सरकार इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित कर रही है। इससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी तथा नई तकनीक, नवाचार और उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

सीएम डॉ मोहन यादव ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। साथ ही, आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को भी गति देते हुए आवश्यक विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

Created On :   20 Sept 2026 1:10 PM IST

Tags

Next Story