MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माण एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माण एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण,  गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम मोहन यादव ने कहा उज्जैन शहर के मध्य स्थित बाबा महाकाल के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण निश्चित रूप से उज्जैन के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसमें सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का सीएम ने अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन स्थित नीलगंगा रोड पर जारी विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली तथा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम मोहन यादव ने कहा उज्जैन शहर के मध्य स्थित बाबा महाकाल के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण निश्चित रूप से उज्जैन के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनका अनुभव भी और बेहतर होगा। इस दौरान सीएम ने मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में स्वेच्छा से प्रशासन का सहयोग करने वाले सभी स्थानीय नागरिकों हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

Created On :   20 Sept 2026 12:54 PM IST

Tags

Next Story