- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- धोलैरा SIR में निवेश के अवसरों पर...
MP News: धोलैरा SIR में निवेश के अवसरों पर जबलपुर में होगा निवेशक सम्मेलन

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। धोलैरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (SIR) में निवेश की संभावनाओं को लेकर जबलपुर में विशेष निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। हमीक्षा ग्रुप की ओर से यह कार्यक्रम 20 सितंबर 2025 को जबलपुर के होटल Shawn Elizey में आयोजित होगा।
यह भी पढ़े -'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव का पलटवार, शिक्षा और रोजगार के आंकड़े रखे सामने
कार्यक्रम में धोलैरा SIR से जुड़े निवेश के अवसरों, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में निवेशकों, कारोबारियों और प्लानर्स को धोलैरा SIR में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों को धोलैरा SIR की भविष्य की योजनाओं और वहां विकसित हो रही सुविधाओं से परिचित कराना है। सम्मेलन में सुरक्षित और दीर्घकालिक निवेश से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा होगी।
यह भी पढ़े -रेलवे से लेकर इनकम टैक्स तक, रोजगार मेले में चयनित युवाओं में खुशी की लहर, पीएम मोदी का जताया आभार
कार्यक्रम में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
धोलैरा SIR में निवेश की संभावनाएं
वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी
रियल एस्टेट से जुड़े निवेश के अवसर
निवेशकों के लिए सुरक्षित और दीर्घकालिक विकल्प
कार्यक्रम 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से होटल Shawn Elizey, न्यू गंगा कन्या कॉलेज के पास, जबलपुर में होगा।
Created On :   20 Sept 2026 12:21 AM IST












