स्पीकर ओम बिरला से मांग: 'अब सांसद तक जानलेवा हमले करवा...' पप्पू यादव पर हुए हमले पर अखिलेश ने भाजपा पर किया प्रहार

अब सांसद तक जानलेवा हमले करवा... पप्पू यादव पर हुए हमले पर अखिलेश ने भाजपा पर किया प्रहार
बिहार में निर्दलिया सांसद पप्पू यादव पर रविवार को हमला हुआ था। इस मामले में अब राजनीति बयानबाजी शुरू हो गई है। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बिहार में निर्दलिया सांसद पप्पू यादव पर रविवार को हमला हुआ था। इस मामले में अब राजनीति बयानबाजी शुरू हो गई है। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हमले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया है। अखिलेश का कहना है कि बीजेपी पप्पू यादव की लोकप्रियता को सहन नहीं कर पा रही है।

अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले का संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि हार की डर की वजह से हिंसा जन्म लेती है।

सरकारी महकमे की हो जांच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा प्रमुख ने बताया कि बीजेपी अब हताश दिखाई दे रही है। इस वजह से देश के बच्चों के बाद अब सांसद तक जानलेवा हमले करवा रही है। उन्होंने बताया कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक हमलावर चाकू लेकर पहुंचता है, जो बेहत ही गंभीर मामला है। वे कहते हैं कि सांसद की सुरक्षा में लगे सरकारी महकमे की भारी चूक की भी गहन चांज हों।

अखिलेश यादव कहते हैं, "जनप्रिय सांसद पप्पू यादव की लोकप्रियता, बीजेपी पचा नहीं पा रही है क्योंकि बीजेपी अपने कुकृत्यों की वजह से हर तरह से बदनाम हो चुकी है। लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें! पप्पू यादव सदैव यूं ही सक्रिय रहें।"

हमले पर पप्पू यादव ने दी प्रतिक्रिया

दूसरी तरफ, पप्पू यादव ने इस हमले को लेकर कहा, "मैं यहां इसलिए आया क्योंकि कल रात वे मेरे बच्चों के घर गए थे। अब आप मेरे बच्चों को भी डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा नहीं होगा। मैं प्रेस के साथ था और बातचीत चल रही थी. उसी दौरान मुझे मारने की कोशिश की गई। कोई 'बाबा' कह रहा था, 'इसे जिंदा जला दो,' जबकि दूसरे कह रहे थे, 'इसे मार डालो।' अगर लोग वहां नहीं होते, तो मेरा काम तमाम हो जाता। मैंने कुछ नहीं कहा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने बस चंपत राय या गिरी जी से पूछा कि 200 किलो चांदी कहां गई? सोना कहां गया? दिल्ली पुलिस काफी सक्षम है। मैं काफी समय से सुरक्षा की मांग कर रहा हूं। मैंने क्या अपराध किया है?"

Created On :   2 Aug 2026 9:17 PM IST

Tags

Next Story