कुलगाम आतंकी हमला: फारूक अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, बॉर्डर पूरा नियंत्रण में है तो आतंकवादी कहां से आया?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में कुलगाम आतंकी हमले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। एनसी चीफ ने कहा पुलिस के अफसर भी शहीद हुए, 2 मजदूरों को भी गोली मारी। मैं ये कहूंगा कि पहले बताएं कि ये मारने वाले कौन हैं? आप कहते हैं कि आतंकवाद खत्म हो गया, आतंकवादी कहां से आया? बॉर्डर पूरा नियंत्रण में है।
इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले के केलम इलाके में हुए आतंकी हमले पर कहा बहुत अफसोस है, किसने मारा है, यह नहीं पता है। इसकी ईमानदारी से तहकीकात होनी चाहिए, मुझे नहीं पता कि यह उसी समय क्यों होता है, जब हम राज्य का दर्जा मांग रहे होते हैं।
भाजपा नेता रविंदर रैना ने फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए उनके बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। भाजपा नेता ने कहा उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। ये राष्ट्र पर हमला है, ये इंसानियत पर हमला है। ऐसे समय में सभी राजनीतिक दलों को एक होकर आतंकवाद के खिलाफ बोलना है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुलगाम के केलम इलाके में आतंकवादी हमले में मारे गए 2 मजदूरों पर कहा छत्तीसगढ़ के लिए दुखद खबर है कि आतंकवादियों ने राज्य के उन प्रवासी मज़दूरों की बेरहमी से हत्या कर दी है जो कुलगाम में काम करने गए थे।
सीएम साय ने आतंकी हमले को बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने आगे कहा मारे गए लोगों में शक्ति जिले के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना शामिल हैं, जिनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी। हम इस आतंकवादी कृत्य की घोर निंदा करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिवारों में से प्रत्येक को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के शैडो संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। घाटी में 10 दिनों के भीतर टारगेट किलिंग की यह दूसरी बड़ी घटना है। जांच एजेंसियां टारगेट किलिंग के मकसद तलाश रही है, कुछ लोग बता रहे है कि इसके पीछे घाटी में खौफ पैदा करने की साजिश बता रहे है। स्थानीय पुलिस के अनुसार दीपक के पिता उमाशंकर रात्रे व भुपेंद्र के दशरथ हैं। दोनों के घर सूचना दे दी गई है। परिजन कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं।
Created On :   2 Aug 2026 5:51 PM IST









