सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार: कुलगाम आतंकी हमले पर उपराज्यपाल की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कुलगाम आतंकी हमले पर उपराज्यपाल की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले की रिव्यू मीटिंग बुलाई गई। ये बैठक राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को बुलाई है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले की रिव्यू मीटिंग बुलाई गई। ये बैठक राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को बुलाई है, इसमें सुरक्षा को लेकर हाई लेवल समीक्षा की गई। इसके बाद मनोज सिन्हा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को अहम निर्देश जारी किए हैं। ये कायराना हमला शुक्रवार को हुआ था, इसके 12 घंटे बाद ही उपराज्यपाल ने जमीनी हालात का जायजा लेने और अहम सुधारात्मक कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

मजदूरों को मिले इंश्योरेंस

कुलगाम में हुए हमले में छत्तीसगढ़ से आए दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरे प्रदेशों से आए मजदूरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoPs) की समीक्षा करने और यह पक्का करने कि सभी प्रवासी मजदूरों का इंश्योरेंस है की नहीं। एलजी ने अपने आदेश में कहा, "नियोक्ताओं को यह पक्का करना चाहिए कि दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए सभी मजदूरों को इंश्योरेंस मिले और उनकी जानकारी स्थानीय पुलिस और जिला अधिकारियों के पास दर्ज हो।"

सम्मानजनक हो अंतिम संस्कार

इस बैठक के दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि सक्रिय आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ आतंकवाद-विरोधी अभियानों को मजबूती से तेज चलाए। उन्होंने बताया, "हमें आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सटीक और असरदार आतंकवाद-विरोधी अभियानों को तेज करना होगा।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस हमले में मारे गए मजदूरों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित और पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करें।

समीक्षा बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

एलजी की बुलाई इस मीटिंग में सचिव अटल डुल्लू, DGP नलिन प्रभात, गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्रकर भारती, PHQ में विशेष DG (समन्वय) SJM गिलानी, ADGP (CID) नीतीश कुमार, GAD के कमिश्नर/सचिव एम राजू, IGP, डिविजनल कमिश्नर, SSP, डिप्टी कमिश्नर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Created On :   1 Aug 2026 6:07 PM IST

Tags

Next Story