सवालों के घेरे में तेजस्वी: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों से पहले महागठबंधन में बढ़ी तकरार! RJD से क्यों नाराज है कांग्रेस?

यह भी पढ़े -बीजेपी ने लगाया सनातन धर्म के अपमान का आरोप, प्रदर्शनकारी सांसदों को कहा लोकतंत्र का लूटेरा, बाबर से की तुलना
कांग्रेस ने आरजेडी पर उठाए सवाल
बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि बांकीपुर चुनाव में आरजेडी ने कांग्रेस को सही तरीके से साथ नहीं लिया। उनका दावा है कि आरजेडी के पारंपरिक वोटों में भी असर दिखा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले के चुनावों में भी कुछ सीटों पर दोनों दलों के बीच ठीक तालमेल नहीं था।
आरजेडी ने आरोपों का दिया जवाब
कांग्रेस के बयान के बाद आरजेडी ने भी जवाब दिया। पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि ऐसे बयान सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पूरी मजबूती के साथ बीजेपी का मुकाबला कर रहे हैं और गठबंधन को कमजोर करने वाली बातों से बचना चाहिए।
अब सभी को नतीजों का इंतजार
बांकीपुर सीट पर इस बार करीब 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं जिससे मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं लेकिन असली तस्वीर 3 अगस्त को नतीजे आने के बाद ही साफ होगी।
Created On :   1 Aug 2026 5:26 PM IST













