Maharashtra News: शिवसेना यूबीटी सांसद ने पीएम मोदी को दी सलाह, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण सुनने को कहा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने PM मोदी के वीडियो संदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, शिवेसना यूबीटी नेता ने कहा बच्चों ने आपको माफ कर दिया है, उनको क्या माफ करोगे? सावंत ने पीएम को सलाह भी दी, विपक्ष के नेता ने पीएम से कहा कभी-कभी अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण सुना करें।
यह भी पढ़े -जादू-टोना के शक में इंसानियत शर्मसार,शिकायत करने जा रहे 65 वर्षीय वृद्ध का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
इस दौरान शिवसेना (UBT) सांसद ने तंज कसते हुए कहा आप सभी बालासाहेब की विचारधारा के बारे में लगातार बात करते हैं। आपके साथ ऐसे लोग हैं जो बालासाहेब की विचारधारा को मानते हैं, तो बालासाहेब की विचारधारा क्या है? उनकी विचारधारा यह थी कि जब भी कोई मुद्दा उठे तो ऐसा काम करो कि लोगों को सड़कों पर आना न पड़े या रैली लेकर आना न पड़े, आप लाठी नहीं चलाओगे। आपने क्या किया? आपको किस बात के लिए माफ करना है? क्या बच्चे आपको माफ करते हैं?
यह भी पढ़े -गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, उन्होंने कहा कि गाली देने से किसी परेशानी का हल नहीं निकलता। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो युवा गलत रास्ते पर चले गए हैं उन्हें डांटने या सजा देने से बेहतर है कि उन्हें समझाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज का काम युवाओं को सही दिशा देना है।
Created On :   1 Aug 2026 4:41 PM IST












