PM Modi Instagram Video: गाली देने वाले Gen-Z को पीएम मोदी ने किया माफ, कहा - 'वे गुमराह हैं..उन्हें सही राह पर लाना हमारा काम'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने लगातार दूसरे दिन इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने Gen-Z को संबोधित करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान मुझे गाली देने वाले बच्चों को मैं माफ करना चाहता हूं।
यह भी पढ़े -क्या प्रधानमंत्री के आश्वासन की विपक्ष कोई कीमत नहीं समझता? नए परीक्षा संशोधनों को बताया गुमराह करने वाला कानून
'मुझे और मेरी स्वर्गीय माता को गालियां दी गईं'
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, 'फ्रेंड्स..आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं। जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं, किसी भी सभ्य समाज को शोभा ना दे, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं। न जाने कितना भद्दा स्वरूप था।'
'लेकिन, मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है उसको भली भांति समझ सकता हूं। एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं? लेकिन समय है इन बच्चों को गले लगाकर के राह दिखाने का। ये गुमराह बच्चे हैं उनको राह दिखाना हमारा काम है। उनको सजा देना, अदालत के चक्कर कटवाना और समाज में उनका नीचा दिखाना, इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे, क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है।'
यह भी पढ़े -'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई
'गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो'
पीएम ने आगे कहा, 'कभी-कभी जब दांतो तले हमारी जीभ आ जाती है खून निकल आता है लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं। क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी। इसी तरह बच्चे भी हमारे हैं, उन्हें राह दिखाना भी हमारा काम है। गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है इसलिए मैं इन बच्चों को कहता हूं कि आओ देश के लिए साथ मिलकर के आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें, गलतियों से भी सीखें, अपने सपनों को लेकर के चल पड़ें। देश बहुत आगे बढ़ रहा है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो, यही मेरा सपना है। आओ गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो।'
बता दें कि बीते 9 दिन में ये पीएम मोदी का 5वां इंस्टाग्राम वीडियो है। इससे पहले गुरुवार देर रात उन्होंने वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें 'एंटी पेपर लीक बिल' पर बात की थी।
Created On :   31 July 2026 11:20 PM IST










