Abhijit Dipke-Sonam Wangchuk Differences!: सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के रिश्तों में आई दरार! दावों पर CJP चीफ ने तोड़ी चुप्पी

सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के रिश्तों में आई दरार! दावों पर CJP चीफ ने तोड़ी चुप्पी
कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज किया है, जिसमें उनके और सोनम वांगचुक के बीच अनबन होने की बात कही जा रही थी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रमुख अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज किया है, जिसमें उनके और सोनम वांगचुक के बीच अनबन होने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के त्याग, उनके बलिदान को कभी भूला नहीं जा सकता।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के दौरान जब कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख से पूछा गया कि क्या उनका वांगचुक के साथ मतभेद चल रहा है, क्योंकि छात्र आंदोलन खत्म होने के बाद पार्टी की ओर से वांगचुक का कहीं जिक्र नहीं किया गया? इस दावे को खारिज करते हुए दिपके ने कहा कि उन्होंने फोन पर सोनम वांगचुक से बात की थी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोटेस्ट में वांगचुक का किरदार सबसे अहम था।

'वांगचुक ने पूरे देश को जगाया'

अभिजीत दिपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के बलिदान को हम कभी नहीं भुला सकते। वो कितने दिनों तक भूख हड़ताल करते रहे। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने पूरे देश को जगाने का काम किया। लोगों को सड़कों पर उतरकर सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत दी। उनके अनशन के बिना शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो पाना नामुमकिन था।

'मैंने अनशन तोड़ने की गुजारिश की थी'

दिपके ने आगे कहा कि उन्होंने खुद सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की गुजारिश की थी। कॉकरोज जनता पार्टी चीफ ने बताया कि उन्होंने वांगचुक से कहा था कि छात्र अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे, लेकिन आप अपना अनशन तोड़ दीजिए। जब अस्पताल में उन्होंने अनशन खत्म किया, तब उनकी चिंता खत्म हुई।

दिपके आगे कहा कि उन्हें इस बात जरूर निराशा हुई थी कि जब मैं सोनम से मिलने अस्पताल गया तो मुझे परमिशन नहीं मिली। जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को मिल गई। उन्होंने कहा कि केवल मुझे ही नहीं बल्कि विपक्ष के अन्य नेताओं को भी इजाजत नहीं दी। जबकि सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं को मिलने दिया जा रहा था।

Created On :   31 July 2026 8:30 PM IST

Tags

Next Story