कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की अहम बैठक, डीके शिकुमार सरकार में इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की अहम बैठक, डीके शिकुमार सरकार में इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार के विस्तार को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस आलाकमान की शुक्रवार को एक अहम मीटिंग हुई।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार के विस्तार को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस आलाकमान की शुक्रवार को एक अहम मीटिंग हुई। ये बैठक पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बुलाई गई थी। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी महासिचव रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए।

कब तक होगा कैबिनेट विस्तार?

बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में चर्चा हुई है कि कर्नाटक सरकार में नए चेहरों को मौका दिया जाए, ताकि नई ऊर्जा मिल सके और जातिगत समीकरणों को संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि डीके शिवकुमार की नेतृत्व वाली सरकार वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार अगले हफ्ते सोमवार (3 अगस्त, 2026) तक होने की संभावना है। नई कैबिनेट में जाति, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और युवा चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

वर्तमान सरकार में सीएम डीके शिवकुमार समेत 14 मंत्री सरकार में है। जिसकी अधिकतम अनुमति संख्या 34 है। ऐसे में मौजूदा समय में 20 मंत्रियों के पद खाली है। जिन्हें भरने के लिए कांग्रेस आलाकामान के बीच मंथन चल रहा है।

इन समुदाय के नेताओं को मिल सकता है मौक

सूत्रों का कहना है कि संभावित मंत्रियों की सूची रविवार (2 अगस्त) की रात या सोमवार सुबह तक जारी हो सकती है। इस सूची में लिंगायत समुदाय के प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों को मौका दिया जा सकता है। इसमें एसएस मल्लिकार्जुन, लक्ष्मी हेब्बालकर, लक्ष्मण सावदी और यशवंत गौड़ा पाटिल का नाम बताया जा रहा है। वहीं, सामान्य वर्ग से आने वाले अजय सिंह और एसटी समुदाय से नागेद्र और पोन्नान्ना शिवराज थंगदागी, बसवराज राया रेड्डी, शरद बच्चे गौड़ा, मधु बंगारप्पा/गवियप्पा के नाम बताए जा रहे हैं। इनके अलावा संतोष लाड, रघु मूर्ति, बोस राज के नामों पर बातचीत हो रही है।

Created On :   31 July 2026 11:54 PM IST

Tags

Next Story