MP News: विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने CMO लहार पदस्थापना को लेकर नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय को लिखी चिट्ठी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता डॉ. गोविन्द सिंह ने नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को एक पत्र लिखा है, पूर्व मंत्री ने ये पत्र सीएमओ लहार की पदस्थापना को लेकर लिखा है।
पूर्व मंत्री सिंह ने नगरीय विकास मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि नगर पालिका परिषद लहार जिला भिण्ड में लगभग 2 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाशंकर शर्मा दिनांक 31.07.2026 को सेवा निवृत हो गये हैं। शर्मा ने अपना प्रभार अस्थाई रूप से अतुल रावत राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद लहार को सौंप दिया गया है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा वर्तमान में नगर पालिका परिषद लहार में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद रिक्त है। उन्होंने विभागीय मंत्री से मांग की है कि नगर पालिका परिषद लहार में रिक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार के पद पर किसी अधिकारी को पदस्थ करने अथवा नगर पालिका परिषद लहार में अनुसूचित जाति की महिला अध्यक्ष होने के कारण किसी महिला अधिकारी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार के पद पर पदस्थ करने की मांग की है।
Created On :   1 Aug 2026 5:12 PM IST












