नीट यूजी पेपर लीक 2026: राहुल गांधी का पीएम मोदी के नए वीडियो पर तीखा प्रहार, मृतक छात्रों के परिजनों से मिलने के दौरान हुए भावुक

राहुल गांधी का पीएम मोदी के नए वीडियो पर तीखा प्रहार, मृतक छात्रों के परिजनों से मिलने के दौरान हुए भावुक
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों को माफ करने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा उन्होंने नीट यूजी पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों को माफ करने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा उन्होंने नीट यूजी पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने मृतकों के परिजनों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जहां पर वे भावुक दिखाई दे रहे हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर बताया, "किसी माता पिता को अपने बच्चे के दुख में देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है। किसी युवा की जान जाने के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो कभी न खत्म होने वाला दर्द झेल रहा होता है। साथ ही एक खराब शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।" उन्होंने बताया कि पेपर लीक होना, परीक्षाएं कैंसिल कर देना और सालों की बेहनत एक ही रात में बर्बाद हो जाना। इसके बाद भी छात्रों से ईमानदारी से कार्य करने को कहा जाता है। लेकिन सिस्टम उनके साथ इमानदारी से काम नहीं करता है।

'ईमानदारी से मेहनत, लेकिन खुद बेईमान'

इसके अलावा, कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री में स्टूडेंट्स को माफ करने वाली बात कहने की हिम्मत तो दिखाई है, लेकिन दुखी माता-पिता से नहीं मिले। उन्होंने आगे कहा कि वे किसी ऐसे छात्र से भी नहीं मिले है, जिसका पेपर लीक की वजह से भविष्य खराब हो गया है। वे कहते हैं कि छात्रों को काफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें उनसे काफी मिलना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "हमारे छात्रों को उस सिस्टम में ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है, जो खुद बेईमान है। उसके बाद भी पीएम की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को माफ करने की बात करते हैं। क्या वो एक भी शोकाकुल परिवार से मिले हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। उन लोगों की जिनकी जमा पूंजी, जिंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए। जवाब है नहीं। भारत के छात्रों को पीएम की क्षमा की जरूरत नहीं। मोदी जी को उनसे माफी मांगनी चाहिए।"

Created On :   1 Aug 2026 7:24 PM IST

Tags

Next Story