पाकिस्तानी आतंकियों की रडार पर सीएम शुभेंदु!: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर थी उपद्रव की तैयारी, बंगाल STF ने किए सनसनीखेज खुलासे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी आतंकियों के निशाने पर है। इसका खुलासा राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स STF ने की है। टास्क फोर्स ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने दावा किया और कहा कि इस गिरोह के तार सीधे पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से जुड़े हुए मिले हैं।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल अनियमितता के आरोपों में 11 ब्लड बैंक पर कार्रवाई, राज्य भर में कैंप आयोजित करने पर रोक
अपहरण की साजिश से हुआ खुलासा
बंगाल एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान वह करते हैं कि इस मामले में हमीम मंडल और अर्पिता सरकार (झारखंड के साहिबगंज की रहने वाली) को अरेस्ट कर लिया है। इस मामले की शुरुआत, तब हुई थी, जब हावड़ा के एक वरिष्ठ मंत्री को रंगदारी की धमकी मिली थी। साथ ही उनके बेटे के अपहरण की साजिश रचने की खबर मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को मिला कि झारखंड के साहिबगंज से एक संदिग्ध के सोशल मीडिया हैंडल का पता मिला था। इसके बाद इस हैंडल की गहराई से जांच की गई, तो इस दौरान बर्दवान के रहने वाले हमीम मंडल का नाम सामने आया।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध हमीम की सहयोगी अर्पिता को झारखंड से किया गिरफ्तार
हमीम का नाम सामने आने के बाद उसके डिजिटल फुटप्रिंट और व्हाट्सएप-टेलीग्राम चैट की पड़ताल की गई, जहां पर वो 'राणा', 'आबिद जट', 'उज़ैर' और 'हाद' नाम के कई संदिग्ध हैंडल से लगातार बातचीत कर रहा था। ये सभी हैंडल पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे।
दिल्ली के छात्र आंदोलन में उपद्रव फैलाने की जिम्मेदारी
गौरव शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स हमीम मंडल को सीएम शुवेंदु अधिकारी के आने-जाने का रास्ता, उनके काफिले और सुरक्षा में ढील के मौकों पर नजर बनाए रखे थे। इसके अलावा आरोपियों को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन में गड़बड़ी फैलाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। जिसके लिए हमीम को पुलिस की वर्दी का इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि वह आसानी से भीड़ में घुस सके और माहौल बिगाड़े। टास्क फोर्स ने इन दोनों आरोपियों को 30-31 की रात गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Created On :   1 Aug 2026 11:11 PM IST












