UP News: कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान का तीसरा चरण, प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान का तीसरा चरण, प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
कांग्रेस ने छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। जबकि दूसरे चरण का आयोजन 17 जुलाई को देहरादून में हुआ। अब शिक्षा-रोजगार, नीट पेपर लीक के मुद्दों पर प्रयागराज में तीसरे चरण का आयोजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस प्रयागराज में छात्रों के साथ एक बड़ा अभियान शुरु करने जा रही है। आठ अगस्त को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित केपी ग्राउंड में आयोजित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। जबकि दूसरे चरण का आयोजन 17 जुलाई को देहरादून में हुआ। तीसरे चरण की शुरुआत पहले 9 अगस्त को दिल्ली से होनी थी, कार्यक्रम भी प्रस्तावित होना बताया जा रहा था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद अब इस आयोजन को 8 अगस्त को प्रयागराज में कराया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों से छात्र हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस संगठन ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने शनिवार 1अगस्त को जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी युवा स्टूडेंट से सीधे संवाद कर एजुकेशन सिस्टम,छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों के माहौल, भर्ती परीक्षाओं में धांधली , पेपर लीक, बढ़ती फीस और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आयोजित कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Created On :   1 Aug 2026 7:00 PM IST

Tags

Next Story