पश्चिम बंगाल सियासत: NDA में शामिल होना बागियों की मजबूरी! ममता बनर्जी के करीबी नेता का दावा- बीजेपी में असहज, टीएमसी में वापसी के प्रयास जारी

NDA में शामिल होना बागियों की मजबूरी! ममता बनर्जी के करीबी नेता का दावा- बीजेपी में असहज, टीएमसी में वापसी के प्रयास जारी
तृणमूल कांग्रेस पार्टी के बागी नेताओं के बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में जाने पर टीएमसी सांसद सौगत राय ने शनिवार को बड़ा दावा किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस पार्टी के बागी नेताओं के बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में जाने पर टीएमसी सांसद सौगत राय ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी गठबंधन में शामिल होने वाले टीएमसी के बागी सांसद अब वहीं असहज महसूस कर रहे हैं। उन पर सत्ता पक्ष के साथ बने रहने का दबाव डाला जा रहा है।

टीएमसी के बागियों को लेकर सौगत रॉय का बड़ा दावा

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रॉय ने टीएमसी के पूर्व नेताओं के पार्टी में लौटने की खबरों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ उनके संपर्क में हैं। टीएमसी सांसद ने कहा, "मैंने उनमें से कुछ से बात की है। वे भाजपा में असहज हैं। शायद उन पर पार्टी में बने रहने के लिए दबाव और धमकी दी जा रही है। अगर वे लौट आते हैं तो यह अच्छी बात होगी। मैंने इस बारे में अपने पार्टी नेताओं से भी बात की है।"

उन्होंने कहा, 'मुझे बताया गया है कि एनसीपी नेता अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान एनडीए में शामिल नहीं होना चाहते, वे भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करना चाहते, इसीलिए उन्होंने इसका बहिष्कार किया। बातचीत चल रही है। अभी तक कुछ भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। जब उन्होंने TMC छोड़ी थी, तब यह तय नहीं था कि वे भाजपा में शामिल होंगे। इन लोगों के लिए अपने समुदाय के प्रति जवाबदेह होना मुश्किल होता जा रहा है।'

एनसीपीआई की बैठक में शामिल नहीं हुए तीन नेता

बता दें, सौगत राय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले मंगलवार को एनसीपीआई की बैठक में तीन नेता शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद पार्टी के अंदर मतभेद की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थी। हालांकि, इन खबरों को एनसीपीआई ने सिरे नकार दिया था। लेकिन, टीएमसी नेताओं का दावा है कि तीनों सांसद एनडीए में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

एनसीपीआई नेता अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान एनडीए की बैठक से नदारदर रहे थे। केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन की बैठक में पार्टी की यह पहली मौजूदगी थी। विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी और उन्होंने राष्ट्रवादी नागरिक पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। पार्टी ने कहा कि वह एनडीए का समर्थन करेगी।

Created On :   1 Aug 2026 7:46 PM IST

Tags

Next Story