राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा: लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बीजेपी -आरएसएस पर साधा निशाना, परिसीमन को बताया भविष्य के साथ धोखा

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बीजेपी -आरएसएस पर साधा निशाना,  परिसीमन को बताया भविष्य के साथ धोखा
कांग्रेस सांसद ने तमिल लोगों -हर तमिल पार्टी और राष्ट्रीय पार्टी को सदन में परिसीमन को हराना चाहिए। उसका विरोध करने की बात कही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु से बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने यहां एक प्रेस कॉन्फेंस की, उन्होंने परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए भाजपा परिसीमन करने की कोशिश कर रही है। परिसीमन का मकसद लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना और तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत छीनना है।

गांधी ने परिसीमन को भाजपा की साजिश बताया। गांधी ने ये भी कहा जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करता है, वह तमिलनाडु और उसके भविष्य के साथ धोखा कर रहा है, और RSS व भाजपा को तमिलनाडु के लोगों और उनके भविष्य पर हमला करने का मौका दे रहा है। ऐसा व्यक्ति 21वीं सदी का 'एट्टप्पन' है। किसी भी तमिल व्यक्ति को परिसीमन का समर्थन नहीं करना चाहिए। हर तमिल व्यक्ति को परिसीमन का विरोध करना चाहिए। हर तमिल पार्टी और हर राष्ट्रीय पार्टी को सदन में परिसीमन को हराना चाहिए।

आपको बता दें आज शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे। गांधी मल्लापुरम में कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए 23 जुलाई से 1 अगस्त तक चले 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करने के लिए तमिलनाडु दौरे पर गए। इसके साथ ही वो आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक खाका तैयार करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ना है। बैठक के बाद राहुल गांधी राज्य के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी अलग से बैठक करेंगे।

Created On :   1 Aug 2026 6:25 PM IST

Next Story