Tiger Shroff Firing Incident: 'टाइगर पर फायरिंग करने वालों की खैर नहीं...', CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, बोले- देश, विदेश में छिपे मास्टरमाइंड भी नहीं बचेंगे

टाइगर पर फायरिंग करने वालों की खैर नहीं..., CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, बोले- देश, विदेश में छिपे मास्टरमाइंड भी नहीं बचेंगे
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सख्त कदम उठाने की बात कही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा है कि इस हमले में शामिल लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। वे चाहे महाराष्ट्र में छिपे हों, देश के किसी दूसरे हिस्से में हों या विदेश में बैठे हों पुलिस उन्हें खोज निकालेगी। बता दें कि, रविवार रात हुई इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात की और उनका हाल जाना था। उन्होंने एक्टर को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़े -अस्पताल में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता नड्डा, जाना हाल, डॉक्टरों ने जारी की हेल्थ रिपोर्ट

पुलिस को मिले सुराग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ जरूरी जानकारी मिली है। कुछ लोगों की पहचान भी की गई है। अब पुलिस इन सुरागों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। सीएम कहा कि यह बहुत गंभीर घटना है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

महाराष्ट्र के बाहर छिपे लोगों को भी खोजेगी पुलिस

फडणवीस ने कहा कि इस हमले के पीछे मौजूद लोगों को भी पकड़ा जाएगा। उनके मुताबिक, कुछ अपराधी महाराष्ट्र के बाहर से काम कर रहे हैं। कुछ के विदेश में होने की आशंका भी है। ऐसे लोगों तक पहुंचने के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस और केंद्र सरकार की मदद ली जाएगी। सीएम ने कहा कि अपराधियों को लगता है कि वे छिपकर बच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। सरकार उन्हें खोजेगी और कार्रवाई करेगी।

विपक्ष को जवाब

बस इतना ही नहीं बल्कि सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस पर लोगों और फिल्म जगत को भरोसा है। मालूम हो कि, यह घटना रविवार को हुई थी। जानकारी के मुताबिक, फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ पर दो अज्ञात लोगों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। इस दौरान उनके ड्राइवर को गोली लगी और टाइगर भी घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। वहीं, पुलिस अब पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

Created On :   19 Oct 2026 11:14 AM IST

Tags

Next Story