Tiger Shroff Firing Case: 'आरोपियों को तमाम कर दे पुलिस', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

आरोपियों को तमाम कर दे पुलिस, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पकड़े गए आरोपियों के एनकाउंटर की बात कही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पकड़े गए आरोपियों के एनकाउंटर की बात कही है। उनका कहना है, 'जो लोग इस मामले में शामिल थे, उनका काम पुलिस को तमाम कर देना चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

CJP पर लगाए ये आरोप

शाहनवाज हुसैन ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार की दहशत फैलाने का हक किसी को भी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ऐसा कभी नहीं होने देगी। इसके साथ ही उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी विदेशी इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने CJP कार्यकर्ताओं की तुलना तिलचट्टों से कर दी है।

उन्होंने आगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि CJP और वह दोनों विदेशी ताकतों के इशारों पर काम करते हैं। उनका कहना है कि एक बार अगर उनकी बात मान ली गई, तो उनको लगता है कि पूरा देश वहीं चलाएंगे।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि CJP के साथ राहुल गांधी भी विदेशी ताकतों के इशारों पर काम कर रहे हैं। वह बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सिर्फ दो ही सीटें जीत पाई थी।

उन्होंने आगे बताया कि यदि इस बार भी पिछली बार जैसा होता है, तो बहुत बड़ी बात हो जाएगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल और बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर कांग्रेस का बुरा हाल हुआ था। बताते चलें कि शाहनवाज हुसैन अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने के लिए गए हैं, जहां से उन्होंने सोमवार को यह बयान दिया है।

Created On :   20 Oct 2026 1:12 AM IST

Tags

Next Story