मानसून सत्र: परिसीमन को लेकर देश में छिड़ी नई सियासी बहस, तमिलनाडु में राहुल के बयान पर भाजपा नेताओं ने किया पलटवार

परिसीमन को लेकर देश में छिड़ी नई सियासी बहस, तमिलनाडु में राहुल के बयान पर भाजपा नेताओं ने किया पलटवार
भाजपा ने कहा तमिलनाडु पहलू डालकर वे नॉर्थ और साउथ के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं। सरकार कोई ऐसा कदम नहीं उठाएगी जिससे किसी राज्य को नुकसान हो।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसदीय और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर देश में एक नई सियासत बहस छिड़ी । विपक्ष इसका संसद से लेकर सड़क और सभाओं तक में खुलकर विरोध कर रहा है, इस पर सत्तारूढ़ एनडीए सरकार के नेता निशाना साध रहे है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा परिसीमन को लेकर कोई वाद-विवाद नहीं है लेकिन राहुल गांधी इसे विवाद में घसीटना चाहते हैं। उनके पास अब संख्या भी नहीं है। इसमें तमिलनाडु पहलू डालकर वे नॉर्थ और साउथ के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं। सरकार कोई ऐसा कदम नहीं उठाएगी जिससे किसी राज्य को नुकसान हो।

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने परिसीमन पर गांधी के विरोध को लेकर पलटवार किया और कहा तमिलनाडु के साथ सबसे बड़ा धोखा राहुल गांधी ने किया। ये हम नहीं कह रहे DMK ने खुलेआम कहा है कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु और DMK की पीठ में छुरा घोंपा है। इनके पास कोई विषय नहीं है। प्रधानमंत्री स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि समान अनुपात में सीटें बढ़ाई जाएंगी।

बिहार बीजेपी प्रेसिडेंट संजय सरावगी ने परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर हमला करते हुए कहा राहुल गांधी पहले बोल रहे थे कि तमिलनाडु के लोगों के साथ गलत हो रहा है और जब भारत सरकार ने कहा कि हम परिसीमन करेंगे, तो तमिलनाडु में भी उतनी ही सीटें बढ़ाएंगे, जितने अन्य राज्यों में बढ़ेंगी, तो कहां दक्षिण भारत के राज्यों के साथ गलत हो रहा है? अब उनको लग रहा है कि परिसीमन बिल के समर्थन में धीरे-धीरे सकारात्मक पार्टियों की संख्या बढ़ रही है, तो वो दूसरा रूप ले रहे हैं। परिसीमन बिल देश की आवश्यकता है और यह पास होना चाहिए।

Created On :   2 Aug 2026 1:39 PM IST

Tags

Next Story