दावा: परिसीमन बिल पर समर्थन देता हूं मेरी पार्टी मुझे वापस करो, शरद पवार और अमित शाह के बीच हुई डील - अंजलि दमानिया

परिसीमन बिल पर समर्थन देता हूं मेरी पार्टी मुझे वापस करो, शरद पवार और अमित शाह के बीच हुई डील - अंजलि दमानिया
  • अगर ऐसा होता तो हम छात्र आंदोलन में नहीं उतरते-तपासे
  • शरद पवार और अमित शाह के बीच हुई डील

Mumbai News. सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया दावा किया है कि शरद पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच एक राजनीतिक डील हुई है। उनका कहना है कि शरद पवार ने परिसीमन विधेयक को समर्थन देने के बदले अपनी पार्टी वापस दिलाने की मांग की है। परिसीमन विधेयक का समर्थन करेंगे, लेकिन पार्टी वापस चाहिए। दमानिया ने कहा कि इसी राजनीतिक प्रक्रिया के तहत राकांपा (अजित) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने यह भी दावा किया कि राकांपा (शरद) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद सुप्रिया सुले ने भी शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है।

दमानिया के अनुसार, आने वाले समय में शरद गुट का एक बड़ा हिस्सा एनडीए में शामिल हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सुले इस विषय पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही हैं और उनके बयान गोलमोल होते जा रहे हैं। दमानिया के दावों पर राकांपा (शरद) प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि दमानिया हर समय सुर्खियां पाने के लिए लालायित रहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर दमानिया के आरोपों में दम होता तो हमारी पार्टी हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में हिस्सा नहीं लेती। तपासे ने कहा कि हर रोज हमारी पार्टी के सांसद केंद्र सरकार को संसद में घेर रहे हैं। इसलिए दमानिया के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं दिखती।

Created On :   29 July 2026 9:34 PM IST

Tags

Next Story