Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों शूटरों को बीच रास्ते से वापस कोटा थाने ले गई पुलिस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों शूटरों को बीच रास्ते से वापस कोटा थाने ले गई पुलिस
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें बीच रास्ते से वापस कोटा थाने ले जाया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें बीच रास्ते से वापस कोटा थाने ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कोटा से पुलिस तीनों आरोपियों को रात के समय ही मुंबई के लिए रवाना हुई थी, लेकिन थोड़ी दूर चलने पर यह फैसला फिलहाल टाल दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों और एहतियात के तौर पर पुलिस ने यह निर्णय लिया है।

थाने में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फिलहाल तीनों आरोपियों को कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में रखा गया है, जहां उन पर कड़ी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद है कि थाने के बाहर भारी पुलिस बल और कमांडो के जवान तैनात किए गए हैं। इससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, रात के अंधेरे में किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अब उम्मीद है कि तड़के सुबह या दिन निकलते ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों शूटरों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई रवाना किया जाएगा। कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए इन आरोपियों से मुंबई पहुंचने के बाद पूछताछ की जाएगी।

ट्रेन के जनरल कोच से हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि रविवार (18 अक्टूबर) शाम जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाया गया था और उस पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो ने 5-6 राउंड गोलियां चलाई थीं। बाद में इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों आरोपियों को सोमवार सुबह राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग नहीं हैं। इनमें से एक की उम्र 18 साल, जबकि बाकी दो की उम्र 22-22 साल है।

Created On :   20 Oct 2026 12:26 AM IST

Tags

Next Story