Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक्शन तेज, CM फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर से की बात, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या बताया?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक्शन तेज, CM फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर से की बात, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या बताया?
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि उनकी सरकार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शेगी नहीं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि उनकी सरकार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शेगी नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ जो भी हुआ है, उसके लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। एक्टर और उनके परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, "मैंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से बात की है। मैंने टाइगर से कहा है कि वे चिंता न करें, सरकार उनके साथ है। घबराने की कोई बात नहीं है। हम सभी मशहूर हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अगर कोई किसी को डराने या धमकाने की कोशिश करता है, तो पुलिस और सरकार उसे बख्शेगी नहीं।"

CM ने लिया एक्शन

दूसरी तरफ, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन किया और इस पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पुलिस आयुक्त को इस मामले में तेजी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार को मुंबई के जुहू स्थित पार्क में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई, जिसमें उनके ड्राइवर घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए थे और उन्होंने एक्टर पर गोलियां चला दीं। घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है। इसकी पुष्टि उसने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके की। वह खुद को लॉरेंस का छोटा भाई बता रहा है।

Created On :   18 Oct 2026 11:24 PM IST

Tags

Next Story