उपचुनाव 2026: पीके ने मतगणना से पहले पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई को बताया चुनाव प्रभावित करने की साजिश

पीके ने मतगणना से पहले पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई को बताया चुनाव प्रभावित करने की साजिश
बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक पीके पार्टी के उपचुनाव में उम्मीदवार थे। चुनाव आयोग में की शिकायत

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को होगी। उससे पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पुलिस प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है।

पीके ने मीडिया से कहा पटना के SSP और उनके अधिनस्थ पुलिस पदाधिकारियों ने पूरे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया, प्रशांत ने आगे कहा इन पुलिस अधिकारियों ने जिस तरह की कार्रवाई की गई है वो चुनाव को प्रभावित करने के लिए की है।

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से पार्टी उम्मीदवार पीके ने आगे कहा पुलिस ने मतदाताओं को डराया गया है, बिना किसी वजह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, झूठी पुलिस कार्रवाई की गई है, उसके लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी को शिकायत दी गई है और उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि वो तुरंत जांच के आदेश दे रहे हैं और नियमानुसार उन पर कार्रवाई होगी। अगर जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली इलेक्शन कमीशन भी जाएंगे।

Created On :   1 Aug 2026 6:36 PM IST

Tags

Next Story