कुलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सीएम ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान, महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। ये राशि जिला प्रशासन की तरफ से दी जाने वाली 6-6 लाख रुपये से अलग होगी। वहीं, दूसरी तरफ राज्य की पूर्व सीएम और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम ने जताया दुख
उमर अब्दुल्ला ने बताया कि कुलगाम में दो मजदूरों की हत्या कर दी है। जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पीड़ित परिवार के इस मुश्किल समय में मजबूती के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। बता दें कि इस हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रात्रे और भूपेंद्र की जान चली गई। दोनों जम्मू-कश्मीर काम करने के लिए आए थे।
यह भी पढ़े -कुलगाम आतंकी हमले के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, बाहरी श्रमिकों की सुरक्षा पर जोर
महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बेकसूर प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है, जो अकल्पनीय और क्रूर है। इसके साथ ही उन्होंने अमरनाथा यात्रा के लिए किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इससे सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी दिखाई देती है। उन्होंने कहा, "ये मजदूर अपने घरों से दूर जाकर कड़ी मेहनत करते हैं। सिर्फ अपने परिवारों का पेट पालने के लिए इसलिए उन्हें निशाना बनाना बेहद क्रूर है। महबूबा ने कहा कि यह हमला भारी सुरक्षा तैनाती के बावजूद हुआ जिसके कारण अमरनाथ यात्रा के दौरान इलाके के लोगों को बहुत परेशानी होती है और इसके बावजूद ऐसे हमले हो रहे हैं।"
Created On :   2 Aug 2026 12:14 AM IST












