प्रधानमंत्री से पूछे सवाल?: 'प्रदर्शन के दौरान लड़कियों की बेरहमी से पिटाई' पीएम मोदी के छात्रों के माफ करने वाले वीडियो पर अभिजीत का तंज

प्रदर्शन के दौरान लड़कियों की बेरहमी से पिटाई पीएम मोदी के छात्रों के माफ करने वाले वीडियो पर अभिजीत का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि पीएम मोदी को उन प्रदर्शनकारी लड़कियों से भी माफी मांगनी चाहिए, जिनकी प्रोटेस्ट के दौरान बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। पीएम मोदी ने शुक्रवार देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उन प्रदर्शनकारियों को माफ कर दिया था, जिन्होंने उन्हें गालियां दी थी।

'लड़कियों को बेरहमी से पिटा'

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रोटेस्ट के दौरान पुरुष पुलिस अधिकारियों ने कुछ लड़कियों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले में दीपके ने पीएम मोदी से माफी मांगने की बात कही है।

अभिजीत ने पीएम मोदी के 31 जुलाई को जारी हुए वीडियो पर ये टिप्पणी की है। जिसमें पीएम मोदी करते हैं कि वह उन आंदोलनकारियों को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को लेकर अपशब्द कहे थे।

दीपके ने पूछे ये सवाल

सीजेपी संस्थापन के आगे कहा कि पीएम मोदी शनिवार रात को एक वीडियो जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मोदी जी रात एक नया वीडियो अपलोड करेंगे। इसलिए उम्मीद है कि वह माफी मांगेंगे। वह 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगेंगे।" दीपके ने आगे कहा कि क्या सिर्फ मीडियो के जरिए उन्हें माफ करेंगे या फिर छात्रों के खिलाफ दर्ज केस भी वापस लेंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन आईटी सेल सदस्यों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होगा, जिन्होंने इतने सालों तक महिलाओं के साथ बेहद ही बुरा व्यवहार किया है?

Created On :   1 Aug 2026 11:44 PM IST

Tags

Next Story