प्रधानमंत्री के नए वीडियो पर जबदस्त हमला: 'नहीं बन पाए तनाशाह' पीएम मोदी को शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी से सीखने की दी सलाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा पार्टी प्रवक्ता पद से शहजाद पूनावाल ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह पूरी तरह से फायर मोड में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपना इस्ताफा सौंपने के बाद एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के पूर्व नेताओं पर जबरदस्त हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शनिवार को यह वीडियो जारी किया है। इस जिसमें उन्हें कहते सुन सकते हैं, "दोस्तों मैं पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हूं, क्योंकि वह ठीक से तानाशाह नहीं बन पाए हैं। इसके अलावा उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि मोदी तानाशाह नहीं बल्कि माफ करने वाले स्वभाव के हैं।"
'तानाशाह बनाने में रहे नाकाम'
शहजाद वीडियो में आगे कहते हैं, "12 साल हो गए हैं। वह नाकाम रहे हैं. उन्हें ठीक से तानाशाह बनना नहीं आता। तानाशाह बनने के बजाय, उन्होंने कल रात वीडियो जारी किया। उन बच्चों को जिन्होंने उन्हें, संवैधानिक अधिकारियों और उनकी मां को अपशब्द कहे थे, शरारती बच्चे कहकर माफ कर दिया।"
यह भी पढ़े -राहुल गांधी का पीएम मोदी के नए वीडियो पर तीखा प्रहार, मृतक छात्रों के परिजनों से मिलने के दौरान हुए भावुक
पूनावाला का ये वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब पीएम मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने छात्रों आंदोलन के दौरान दी गई गालियों को माफ कर दिया। ये प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हुआ था। इसके चलते धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
नेहरू-गांधी परिवार पर क्या बोले?
पूनावाला ने राहुल गांधी और नेहरू-गांधी के परिवार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उनकी तुलना उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया वीडियो से कर दी है। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार का व्यवहार भी इसी प्रकार है। साथ ही उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र किया और कहा कि राहुल गांधी, इंदिरा गांधी दोनों ही जवाहरलाल नेहरू के वंशज हैं।
यह भी पढ़े -NDA में शामिल होना बागियों की मजबूरी! ममता बनर्जी के करीबी नेता का दावा- बीजेपी में असहज, टीएमसी में वापसी के प्रयास जारी
Created On :   1 Aug 2026 10:30 PM IST













